- एजेंसी, मॉस्कोः व्लादिमीर पुतिन अब 2036 तक रूस के राष्ट्रपति बने रहेंगे। रूस की सदन के निचले सदन ने संविधान ने इस संबंधित प्रस्ताव पास कर दिया है। अब पुतिन को छह-छह साल के लिए दो और कार्यकाल पूरा करने का मौका मिलेगा। उनका मौजूदा कार्यकाल 2024 में पूरा होने वाला है। 67 वर्षीय पुतिन ने वर्ष 2000 में पहली बार रूस के राष्ट्रपति का पद संभाला था। तब से वह लगातार सत्ता में बने हुए हैं। सोवियत तानाशाह जोसफ स्टालिन के बाद वह रूस का सबसे लंबे समय तक नेतृत्व संभालने वाले नेता बन गए हैं। हालांकि रूसी संसद के निचले सदन से प्रस्ताव पास होने के बाद इसे उच्च सदन फेडरेशन काउंसिल में पेश किया जाएगा।
पुतिन 2036 तक पुतिन 2036 तक रहेंगे रूस के राष्ट्रपति